सलमान खान के शो बिग बॉस 15 में नजर आएंगे मॉडल साहिल श्रॉफ

सलमान खान

सलमान खान

बिग बॉस ओटीटी का पहला सीजन हाल में समाप्त हुआ है। दिव्या अग्रवाल ने बिग बॉस ओटीटी का खिताब अपने नाम किया है। इसके बाद से ही दर्शकों को टीवी पर आने वाले सलमान खान के शो बिग बॉस 15 का इंतजार है। आए दिन इस शो से कई हस्तियों के नाम जुड़ रहे हैं। अब जानकारी सामने आ रही है कि सलमान के शो बिग बॉस 15 में मॉडल साहिल श्रॉफ नजर आएंगे।
रिपोर्ट के मुताबिक, साहिल सलमान के शो बिग बॉस 15 के कन्फर्मड प्रतिभागी हैं। शो के प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने शो में साहिल के भाग लेने की पुष्टि की है। साहिल ने हिन्दी फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत शाहरुख खान अभिनीत फिल्म डॉन से की थी। यह फिल्म 2011 में रिलीज हुई थी। फिल्म में उन्होंने अर्जुन नाम के एक युवा पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई थी। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा भी नजर आई थीं।
शाहिल ने द अमेजिंग रेस एशिया के पहले सीजन में प्रतियोगी के रूप में भाग लिया था। बिग बॉस 15 के लिए एक और कन्फर्मड प्रतिभागी का नाम सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि शो में गायिका अकासा सिंह भी दिखेंगी। उन्हें नागिन और खीच मेरी फोटो जैसे गानों के लिए जाना जाता है। दोनों गानों को उन्होंने ही आवाज दी थी। इस बार शो की शूटिंग मुंबई के गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी में हो रही है।
इस बार शो का थीम जंगल में संकट है। बिग बॉस 15 का प्रसारण 2 अक्टूबर से कलर्स चैनल पर शुरू होगा। शो में शामिल होने के लिए कुछ प्रतिभागियों के नाम सामने आ चुके हैं। इनमें शमिता शेट्टी, डोनल बिष्ट, प्रतीक सहजपाल, निशांत भट, करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, सिम्बा नागपाल, अफसाना खान के नाम शामिल हैं। वूट पर शो का सफर रोमांचकारी रहा। फिनाले में शमिता, निशांत, प्रतीक और राकेश बापट ने जगह बनाई थी।
बिग बॉस 15 में एक सीट बुक करने के बदले विजेता की ट्रॉफी की दौड़ से बाहर निकलने का मौका दिया गया था। मौके को भुनाते हुए प्रतीक बिग बॉस 15 के पहले प्रतियोगी बने। यह लोकप्रिय शो अमेरिकी टीवी रियलिटी शो बिग ब्रदर के प्रारूप का अनुसरण करता है। बिग बॉस की सफलता अब 15वें सीजन में कदम रख चुकी है। रुबीना दिलैक शो के पिछले सीजन की विजेता थीं। बिग बॉस का पहला सीजन 2006 में आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed