पंजाब नेशनल बैंक ने समाप्त तिमाही और वर्ष के लिए अपने वित्तीय परिणाम घोषित किए
देहरादून,। पंजाब नेशनल बैंक ने वित्त वर्ष 2026 के दौरान 16,904 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जिसमें वर्ष-दर-वर्ष 1.6ः की वृद्धि हुई। वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 5,225 करोड़ रहा, जो वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही के 4,567 करोड़ के मुकाबले 14.4 प्रतिशत की वर्ष-दर-वर्ष वृद्धि दर्शाता है। वित्त वर्ष 2026 में परिचालन लाभ 29,290 करोड़ हो गया जो वित्त वर्ष 2025 के मुक़ाबले वर्ष-दर-वर्ष 9.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। परिचालन लाभ वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही के 6,776 के विरुद्ध वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में 10.7 प्रतिशत की वर्ष-दर-वर्ष वृद्धि के साथ 7,500 करोड़ था।
आस्तियों पर प्रतिफल वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही के 1.02 प्रतिशत से 4 आधार अंक बढ़कर वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में 1.06ः हो गया। सकल गैर-निष्पादित आस्तियां अनुपात 31 मार्च 2025 के 3.95 प्रतिशत से वर्ष-दर-वर्ष 100 आधार अंक बढ़कर 31 मार्च 2026 को 2.95 प्रतिशत पर आ गया। शुद्ध गैर-निष्पादित आस्तियां अनुपात 31 मार्च 2025 के 0.40 प्रतिशत से वर्ष-दर-वर्ष 11 आधार अंक बढ़कर 31 मार्च 2026 को 0.29ः पर आ गया। प्रावधान कवरेज अनुपात (टीडबल्यूओ सहित) 31 मार्च 2025 के 96.82 प्रतिशत से वर्ष-दर-वर्ष 32 आधार अंक बढ़कर 31 मार्च 2026 को 97.14 प्रतिशत हो गया। प्रति शेयर बुक वैल्यू वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही के 103.36 से बढ़कर वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में 114.77 हो गई, जो 11.0 प्रतिशत की वर्ष-दर-वर्ष वृद्धि दर्शाती है।
