अवैध पटड़ियों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की

मसूरी,। नगर पालिका परिषद मसूरी क्षेत्र के पंजीकृत एवं अनुशासित पटड़ी व्यापारियों ने अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर माल रोड एवं नगर के अन्य क्षेत्रों में रात्रि के समय लगने वाली अवैध पटड़ियों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।
व्यापारियों का कहना है कि कुछ लोग नियमों की अनदेखी कर शाम और रात के समय अवैध रूप से व्यापार कर रहे हैं, जिससे नगर की व्यवस्था प्रभावित होने के साथ-साथ वैध व्यापारियों के हितों को भी नुकसान पहुंच रहा है।  व्यापारियों ने आरोप लगाया कि कुछ तत्व नगर पालिका की निष्पक्ष एवं जनहितैषी छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं तथा पालिका प्रशासन के खिलाफ झूठे आरोप लगाकर भ्रम फैलाया जा रहा है। उन्होंने पालिका प्रशासन की कार्यवाही का समर्थन करते हुए रात्रिकालीन अवैध व्यापार करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की, ताकि नगर की गरिमा और व्यवस्था बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *