90 सालों से भारतीय परिवारों को सुरक्षा चक्र प्रदान करता आ रहा

देहरादून,। कोलगेट टूथपेस्ट लगभग 90 सालों से भारतीय परिवारों को सुरक्षा चक्र प्रदान करता आ रहा है।  कोलगेट केवल एक प्रोडक्ट नहीं बल्कि माँओं की कई पीढ़ियों के लिए परिवार का एक भरोसेमंद सदस्य है जो उनके प्रियजनों की देखभाल करता है। आज कोलगेट-पामोलिव (इंडिया) लिमिटेड एक नए प्लेटफॉर्म एवरी कोलगेट स्माइल हैज़ ए स्टोरी के लॉन्च के साथ इस स्थायी रिश्ते की खुशी मना रहा है। पारंपरिक एडवरटाईज़िंग से हटकर शुरू की गई यह नई सीरीज़ वास्तविक लोगों वास्तविक कहानियों और वास्तविक नतीजों को बयाँ कर रही है, जो भारत में ब्रांड की 90 सालों की विरासत से जुड़े रहे हैं।
कोलगेट-पामोलिव (इंडिया) लिमिटेड के एग्ज़िक्यूटिव वाईस प्रेसिडेंट मार्केटिंग गुंजीत जैन ने कहा भारत में माँएं 90 सालों से अपने परिवार को सुरक्षा चक्र प्रदान करने के लिए कोलगेट पर भरोसा करती आई हैं। एवरी कोलगेट स्माईल हैज़ ए स्टोरी के साथ हम उनके इस भरोसे को गौरवान्वित करने के लिए पारंपरिक एडवरटाईज़िंग से अलग हट रहे हैं। देहरादून में वर्तिका की कहानी हमारी बुनियाद पेश करती है जो माँओं को अपने बच्चों को जीवन के मीठे लम्हों का पूरा आनंद लेने से न रोकने का आत्मविश्वास देती है क्योंकि हमारा सुरक्षा चक्र हमेशा उनके साथ होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *