आशा नेगी ओटीटी की दुनिया में आकर खुश

आशा नेगी

आशा नेगी

टीवी पर करीब नौ साल बिताने के बाद ऐक्ट्रेस आशा नेगी ने अब ओटीटी प्लैटफॉर्म्स का रुख किया है। 2019 में आशा ऑल्ट बालाजी की सीरीज ‘बारिशÓ में शरमन जोशी के साथ नजर आईं। इसके बाद वह ‘अभय 2Ó, ‘लव का पंगाÓ और ‘ख्वाबों के परिंदेÓ में अहम किरदारों में दिखीं। 2020 में वह नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘लूडोÓ में अभिषेक बच्चन की पत्नी के रोल में नजर आईं और अब वह डिज्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी पर 9 जुलाई को रिलीज हुई थ्रिलर फिल्म ‘कॉलर बॉम्बÓ में जिम्मी शेरगिल के साथ लीड रोल में हैं।
आशा नेगी ओटीटी की दुनिया में आकर खुश और उत्साहित हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि टीवी और ओटीटी प्लैटफॉर्म्स के लिए काम करने में क्या अंतर है तो उन्होंने कहा, ‘टीवी और ओटीटी में बहुत फर्क है। टेलिविजन में हम लोगों को बहुत जल्दी-जल्दी काम करना पड़ता है। आज का टेलिकास्ट है या कल का टेलिकास्ट है और उस वजह से परफॉर्मेंस पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। चलिटी वर्क पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। ओटीटी पर तसल्ली से काम होता है। आपने एक प्रोजेक्ट किया और वह एक-दो महीनों में खत्म हो गया। फिर आप आगे बढ़ जाते हैं, कोई नया कैरक्टर, कोई नया शो, कोई नई फिल्म करते हैं।Ó
आशा के लिए अब टीवी प्राथमिकता नहीं है। वह कहती हैं, ‘अब मुझे नहीं लगता कि मेरे अंदर इतना धैर्य बचा है कि 2-3 साल तक कोई टीवी शो करती रहूं। हां, जो लोग आर्थिक सुरक्षा चाहते हैं, उनके लिए टेलिविजन बहुत बढिय़ा माध्यम है। टीवी शो जितना लंबा चल रहा है, उतना अच्छा है। अब मैं रचनात्मक रूप से ज्यादा संतुष्ट होना चाहती हूं। मुझे लगता है कि वेब मीडियम अब फिल्म और टेलिविजन के बीच एक खूबसूरत ब्रिज की तरह है क्योंकि वेब पर कोई टेलिविजन ऐक्टर और फिल्म ऐक्टर नहीं है। वेब में सभी बस ऐक्टर हैं।Ó
‘कॉलर बॉम्बÓ में अपने काम और फिल्म के बैकग्राउंड के बारे में बात करते हुए आशा ने कहा, ‘हिमाचल प्रदेश का एक छोटा सा गांव है जहां पर हॉस्टेज सिचुएशन आई है। ऐसी सिचुएशन गांववालों और हम सब पुलिसवालों ने कभी नहीं देखी। पहाड़ का छोटा सा गांव है जहां क्राइम बामुश्किल होता है। मेरे डायरेक्टर ने मुझसे यही कहा कि गन के साथ ज्यादा कॉन्फिडेंट नहीं दिखना है क्योंकि इस बंदी ने आज से पहले गन चलाई ही नहीं होती है। कोई क्राइम नहीं है, इसलिए लाठियों से ही अपना काम कर लेते हैं। कभी गन की जरूरत ही नहीं पड़ी। मुझे अपने किरदार के जरिए कुछ ऐसा भी दिखाना पड़ा कि गन वगैरह इस्तेमाल करने में कच्ची हूं। कोई लेडी कॉप पहली बार गन यूज करे तो कैसे करेगी? बिल्कुल उस तरह। इन सब बातों का बहुत ध्यान रखना पड़ा। जिमी सर मेरे साथ हैं जो एक्स कॉप रह चुके हैं। मुझे इस तरह का कैरक्टर काफी टाइम से करना था, स्टंट करने थे। इस फिल्म में मेरी ये सब ख्वाहिशें पूरी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed