प्रभास अभिनीत सालार में जॉन अब्राहम खलनायक के किरदार में आ सकते हैं नजर

प्रभास अभिनीत सालार में जॉन अब्राहम खलनायक के किरदार में आ सकते हैं नजर

प्रभास अभिनीत सालार में जॉन अब्राहम खलनायक के किरदार में आ सकते हैं नजर

दिग्गज अभिनेता प्रभास की मौजूदगी से ही किसी फिल्म का महत्व बढ़ जाता है। इस अभिनेता ने अपने अभिनय और एक्शन से प्रशंसकों के दिलों में जगह बनाई है। प्रभास इस साल अपनी पैन इंडिया फिल्म सालार को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। अब जानकारी सामने आ रही है कि इस फिल्म के लिए बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम को अप्रोच किया गया है। खबरों की मानें तो जॉन इस फिल्म में खलनायक के किरदार में नजर आ सकते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, प्रभास की फिल्म सालार में जॉन को खलनायक की भूमिका के लिए कास्ट किया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की टीम ने जॉन से मुलाकात की है। मेकर्स द्वारा फिल्म की पटकथा जॉन को सुनाई गई है। खबरों की मानें तो जॉन की फीस और शूटिंग शेड्यूल को निर्धारित करने के लिए बातचीत चल रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म के लिए जॉन को खलनायक का किरदार पसंद आया है। बताया जा रहा है कि यह इस फिल्म का काफी मजबूत किरदार है। अभी तक जॉन ने इस फिल्म को साइन नहीं किया है।

यह फिल्म एक बड़ा प्रोजेक्ट है, जिसे कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। सालार का निर्देशन प्रशांत नील कर रहे हैं, जो कन्नड़ की हिट फिल्म सीरीज केएफजी का निर्देशन कर चुके हैं। फिल्म की कहानी से संबंधित अधिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह एक एक्शन थ्रिलर मूवी होगी। फिल्म में प्रभास के अपोजिट अभिनेत्री श्रुति हासन को मुख्य भूमिका में देखा जा सकता है।
इसके पहले शेड्यूल की शूटिंग हैदराबाद में हुई है और हालात सामान्य होते ही फिल्म के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग शुरू हो जाएगी। अभिनेत्री राम्या कृष्णन सालार में प्रभास की बड़ी बहन की भूमिका निभा सकती हैं। यह फिल्म अगले साल 14 अप्रैल को रिलीज होगी। इसे हिन्दी, तमिल और मलयालम भाषाओं में भी डब किया जाएगा। सालार को एक बड़े बजट की फिल्म माना जा रहा है। फैंस अभी से फिल्म को देखने के लिए उत्साहित हैं।

जॉन इस साल कई फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त रहेंगे। वह इस साल सत्यमेव जयते 2 में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा जॉन एक विलन रिटर्नस को लेकर चर्चा में हैं। वह संजय गुप्ता की मार्च में रिलीज हुई फिल्म मुंबई सागा में भी नजर आए हैं। इस फिल्म में उनके अलावा अभिनेता इमरान हाशमी और जैकी श्रॉफ भी दिखे हैं। जॉन को शारुख खान की पठान में भी नेगेटिव रोल में देखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed