सुपर डांसर चैप्टर 4 में ये अभिनेत्री करेंगी शिल्पा शेट्टी की रिप्लेस

सुपर डांसर चैप्टर 4 में ये अभिनेत्री करेंगी शिल्पा शेट्टी की रिप्लेस

सुपर डांसर चैप्टर 4 में ये अभिनेत्री करेंगी शिल्पा शेट्टी की रिप्लेस

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को टीवी डांस रिएलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 4 में अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने उनको रिप्लेस कर दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी सुपर डांसर चैप्टर 4 में जज की कुर्सी को अब बॉलीवुड की अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा संभालेंगी। बीते दिनों महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन लगा हुआ है।
ऐसे में टीवी डांस रियलिटी शो को सुपर डांसर चैप्टर 4 को रिलोकेट किया है। जहां पर इस शो की शूटिंग की जाएगी। ऐसे में अब खबरें आ रही है कि, अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की कुर्सी अब मलाइका अरोड़ा ने छीन ली है और वहीं अब इस शो में बतौर जज के रूप में नजर आएंगी।
खबरों के अनुसार कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की वजह से टीवी रियलिटी शो में ना सिर्फ अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी बल्कि निर्देशक अनुराग बसु ने भी ब्रेक ले लिया है। ये दोनों ही कलाकार अपने पर्सनल कारणों की वजह से इस टीवी रियलिटी शो को छोड़ दिया।
ऐसे में मेकर्स ने शिल्पा शेट्टी की जगह मलाइका अरोड़ा को लिया है। सुपर डांसर चैप्टर 4 की शूटिंग मलाइका अरोड़ा जल्द ही शुरू करने वाली है। इस बात की जानकारी मेकर्स रंजीत ठाकुर ने कहा कि, शिल्पा को कुछ और एपिसोड तक जज नहीं कर पाएंगे। इसलिए मलाइका अरोड़ा को चुना गया। टेरेंस लुइस भी आने वाले एपिसोड के लिए शो का हिस्सा बनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed