मसूरी एनआईटी कॉलेज में वार्षिक प्रैक्टिकल टेस्ट का आयोजन

मसूरी,। मसूरी एनआईटी कॉलेज में वार्षिक प्रैक्टिकल टेस्ट का आयोजन किया गया, जिसमें 55 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। हर वर्ष मसूरी और आस-पास की छात्राओं द्वारा ये कोर्स करके  भविष्य में नयी पीढ़ी के नन्हें मुन्ने बच्चों को एक अच्छा बच्चा,  युवा और नागरिक बनने में मदद करते हैं।
नर्सरी टीचर बच्चों के प्रारंभिक विकास और शिक्षा की नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, ये शिक्षक 0 से 5 साल तक के बच्चों के जीवन का पहला स्कूल अनुभव तय करते हैं, जिससे उनके संज्ञानात्मक, सामाजिक, और भावनात्मक विकास को सही दिशा मिलती है। एनआईटी कॉलेज मसूरी में नेहा अग्रवाल, नमिता भट्ट, आशा शर्मा द्वारा संचालित किया जाता है। परीक्षक के रूप में रजत अग्रवाल, शोएब अंसारी, नीरज ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *