सेंट जार्ज कालेज में वार्षिक मेले का हुआ आयोजन

मसूरी,। सेंट जॉर्ज कॉलेज में वार्षिक मेले का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। इस मेले में स्कूल के विद्यार्थियों ने गायन, नृृत्य और बैंड परफॉर्मेंस से सबका मन मोह लिया। साथ ही साथ इस मौके पर आईटीबीपी के जवानों के बैंड परफॉर्मेंस ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए।
 सेंट जार्ज कालेज वार्षिक मेंले में मुख्य अतिथि आईटीबीपी अकादमी के निदेशक आईजी गिरीश चंद्र उपाध्याय ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें पौधा और स्कूल का स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की सभी कक्षाओं ने रोमांचक व आकर्षक गेमस््ा के स्टॉल लगाए थे। साथ ही सभी लोगों ने विविध प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद भी लिया। मेले का मुख्य आकर्षण लकी ड्रॉ के बम्पर पुरस्कार थे। उसमें प्रथम पुरस्कार हुंडइ की आइटैन कार थी। जिसके भाग्यशाली विजेता कक्षा 6 ब के विराज पटेल रहे। दूसरे पुरस्कार के रूप में विद्यालय की अध्यापिका चित्रा रानी को टीवीएस अपाचे आरटीआर बाइक मिली। आइफोन 17 प्रो विद्यालय की ही अध्यापिका गीतिका खन्ना को मिला। चैथे पुरस्कार के रूप में उप-प्रधानाचार्य ब्रदर सिलवेनुस को होंडा एक्टीवा मिला। पाँचवंे पुरस्कार के रूप में कक्षा 11 कॉमर्स के रौनव गुप्ता को सैमसंग टीवी, छठे पुरस्कार के रूप में कक्षा नौ ब के सचेत गोयल को एप्पल मैक बुक, सातवें पुरस्कार के रूप में कक्षा 6 अ के तनव केयाल को कैनन कैमरा, आठवें पुरस्कार के रूप में कक्षा 5 अ के प्रीक्षित रावत को एप्पल का आइपैड, नवंे पुरस्कार के रूप में विद्यालय के ही अध्यापक अरविंद सिंह को सैमसंग मोबाइल प्राप्त हुआ। समारोह के अंत में प्रधानाचार्य ब्रदर जयसीलन ने विजेताओं को बधाई दी और मेले के सभी आयोजकों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ब्रदर जयसीलन, उप-प्रधानाचार्य ब्रदर सिल्वानुस करकैटा, सुपीरियर ब्रदर ब्रिटो, अभिभावक, शिक्षकगण व छात्र उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य ब्रदर जयसीलन, उप-प्रधानाचार्य ब्रदर सिल्वानुस करकैटा, सुपीरियर ब्रदर ब्रिटो, हैड अकाउंटैंट राजीव परिहार, पीआर ओ भवनेश नेगी व स्टेट मैनेजर प्रवीन गुसाईं के दिशा-निर्देशन में इस कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *