बीएमडब्लू ग्रुप इंडिया की अभूतपूर्व रफ्तार
देहरादून, । बीएमडब्लू ग्रुप इंडिया ने कैलेंडर वर्ष 2026 की पहली तिमाही में अब तक की सबसे अधिक कार बिक्री दर्ज की है। कंपनी ने कुल 4,567 कारें बेचीं, जो पिछले वर्ष की तुलना में $17 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दशार्ती है। वर्ष की शुरूआत बेहद सकारात्मक रही, जहां हर महीने ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ बिक्री प्रदर्शन दर्ज किया। हरदीप सिंह बरार, प्रेसिडेंट और सीईओ, बीएमडब्लू ग्रुप इंडिया कहा, बीएमडब्लू ग्रुप इंडिया ने 2026 की शुरूआत बेहद मजबूत स्थिति से की है। हमने पहली तिमाही में अब तक की सबसे अधिक बिक्री दर्ज की है, वह भी वैश्विक आर्थिक और भू-राजनीतिक चुनौतियों के बावजूद। भारत में लग्जरी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में हमारी लीड हमारे ग्राहकों के भरोसे का परिणाम है। 2026 में हमारा सबसे बड़ा प्रोडक्ट ऑफेंसिव होगा, जिसमें 27 नए लॉन्च शामिल हैं। हम अपने ग्राहकों को हर नए वाहन के साथ शीर ड्राइविंग प्लीजर का अनुभव देना जारी रखेंगे।
लग्जरी सेगमेंट में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को मुख्यधारा में लाते हुए, बीएमडब्लू ग्रुप इंडिया भारत का सबसे पसंदीदा लग्जरी ईवी ब्रांड बना हुआ है।
