इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में कासीगा स्कूल का धमाकेदार प्रदर्शन, 249 रन बनाकर वुडस्टॉक को हराया

देहरादून,। 8वाँ पी.सी. बत्ता मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट तीसरे और चौथे दिन भी पूरे उत्साह के साथ जारी रहा। प्रतिभाग लेने वाली टीमों ने शानदार खेल भावना और प्रतिस्पर्धात्मक प्रदर्शन का परिचय दिया, जो ऐसे टूर्नामेंट की प्रमुख विशेषता है।
पहला मैच वुडस्टॉक स्कूल, मसूरी और तुला’स इंटरनेशनल स्कूल के बीच खेला गया। तुला’स इंटरनेशनल स्कूल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मैच जीता। हरिवंश को उनके शानदार खेल के लिए “मैन ऑफ द मैच” चुना गया। दूसरा मैच कर्नल ब्राउन स्कूल, देहरादून और कसीगा स्कूल देहरादून के बीच खेला गया। कसीगा स्कूल ने शानदार खेल दिखाते हुए 9 विकेट से प्रभावशाली जीत दर्ज की। मीत डिगामा को मैन ऑफ़ द का खि़ताब मिला द्यअपने 4 ओवर में मीत ने सिर्फ 7 रन देकर 3 विकेट चटकाए।
सोमवार को दिन के प्रथम प्रहर में वाइनबर्ग एलन स्कूल, मसूरी और वेल्हम बॉयज़ स्कूल, देहरादून के बीच मुकाबला हुआ। वेल्हम बॉयज़ स्कूल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। वेल्हम बॉयज़ स्कूल के रोहनदीप को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए “मैन ऑफ द मैच” का पुरस्कार दिया गया। उन्होंने 18 गेंदों का सामना करते हुए 44 रनों की शानदार पारी खेलीद्य
दिन के दूसरे प्रहर में कासीगा स्कूल की टीम ने पहले बल्ल्लेबाज़ी करते हुए वुडस्टॉक स्कूल के सामने  बिना विकेट के नुकसान के 249 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया द्य लक्ष्य का पीछा करने उतरी वुडस्टॉक स्कूल की  टीम 20 ओवरों में 129  रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
विजेता टीम कासीगा की ओर से रिषभ डागर ने नाबाद 128 रन बनाए जिसमें 17 चौके और 6 छक्के शमिल है। इस शानदार प्रदर्शन के लिए रिषभ डागर को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया द्य अयानवीर भाटिया ने भी दूसरे छोर से अपने बल्ले का जौहर दिखलाते हुए 16  चौके  और  4 छक्कों की सहायता से नाबाद 115 रन बनाएं द्य ये दोनों ही बल्लेबाज़ चट्टान की तरह पिच पर 20 ओवर तक  डंटे  रहे और गेंदबाजों को धो डाला। कासीगा स्कूल की इस जीत ने  टूर्नामेंट में उनके  उत्साह और आत्मविश्वास  को और भी मजबूत किया  है। मैच के अंपायर राहुल चौहान और विशाल जोशी रहे, जबकि स्कोरर की भूमिका हेमंत गौर और अवनीश चौधरी ने निभाई। यह टूर्नामेंट उच्च स्तर के क्रिकेट और खेल भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है, जिससे खिलाड़ियों और दर्शकों के बीच उत्साह लगातार बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *