उक्रांद ने किया महानगर इकाई का विस्तार
देहरादून: उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने महानगर इकाई का विस्तार किया है। महानगर अध्यक्ष सुनील ध्यानी ने सोमवार को इसकी घोषणा की। सतीश भंडारी को महानगर उपाध्यक्ष, पीयूष सक्सेना, प्रवीण नेगी व शैलेश खत्री को संगठन मंत्री, विवेक सिंह को सह संगठन मंत्री, सतीश नौटियाल को प्रवक्ता, सतपाल कंडारी को मीडिया प्रभारी, अंकेश भंडारी को संयुक्त सचिव, आशीष असवाल को प्रचार सचिव और अखिलेश पंवार को संयुक्त प्रचार सचिव नियुक्त किया गया है। ध्यानी ने कहा कि महानगर स्तर पर प्रत्येक वर्ग से संपर्क कर संगठन को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उक्रांद जनपक्षीय मुद्दों को लेकर संघर्षरत है। युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर भी संघर्ष जारी रहेगा। इस संदर्भ में 17 दिसंबर को सीएम आवास का घेराव भी किया जाएगा।