293.10 मीटर को किया पार, निचले इलाकों में अलर्ट जारी

हरिद्वार, । मैदान से लेकर पहाड़ तक तेज बारिश होने का सिलसिला लगातार जारी है। लगातार हो रही तेज बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। बारिश के कारण हरिद्वार में गंगा नदी का जल स्तर भी बढ़ गया और गंगा खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। भीमगोड़ा बैराज पर जल स्तर बढ़कर चेतावनी स्तर को पार कर गया। अधिकारियों के मुताबिक गंगा नदी 293.10 मीटर पर बह रही है। जबकि 294 मीटर को खतरे का निशान माना गया है। वहीं प्रशासन भी बारिश को लेकर अलर्ट हैं। जहां सुबह से ही शहर में जल निकासी कराई जा रही है, वहीं यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारी गंगा के जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं। निचले इलाकों में अलर्ट जारी है। सभी बाढ़ चैकियों को अलर्ट किया गया है।
दूसरी ओर लगातार हो रही बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों से छोड़े जा रहे अतिरिक्त पानी के कारण भीमगोड़ा बैराज पर गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे गंगा का जलस्तर 293.10 मीटर रिकॉर्ड किया गया। फिलहाल गंगा चेतावनी निशान 293 मीटर को पार कर गई है। गंगा का खतरे का निशान 294 मीटर माना जाता है। गंगा फिलहाल खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *