मसूरी स्पोर्टस एसोसिएशन 27 अगस्त से तीन दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता आयोजित करेगा

मसूरी, । मसूरी स्पोर्टस एसोसिएशन के तत्वावधान में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद के जन्म दिवस, खेल दिवस पर हर वर्ष की भांति 27 से 29 अगस्त तक तीन दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया गया जिसमें सीनियर वर्ग बालिका ओपन, सीनियर बालक, जूनियर बालक व सब जूनियर बालक स्थानीय स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित होगी।
मसूरी स्पोटर्स एसोसिएशन की एक बैठक लाइब्रेरी मालरोड पर एक रेस्टोरेंट के सभागार में आयोजित की गयी। जिसमें हॉकी के जादूगर ध्यानचंद के जन्म दिवस व खेल दिवस पर 27 से 29 अगस्त को मसूरी पब्लिक स्कूल के मैदान में सिक्स ए साइड हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिता में बालिका हॉकी प्रतियोगिता ओपन रखी गयी है जिसमें देश के विभिन्न राज्यों की करीब 16 टीमेे प्रतिभाग करेंगी वहीं सीनियर बालक, जूनियर बालक व सब जूनियर बालक प्रतियोगिता स्थानीय स्तर पर आयोजित होगी। जिसकी सभी तैयारियां कर ली गयी है। इस मौके पर मसूरी स्पोर्टस क्लब के तत्वाधान में नगर पालिका, होटल एसोसिएशन, मसूरी ट्रेडर्स  एंड वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग से स्वतंत्रता दिवस पर शहीद स्थल पर आयोजित क्रास कंट्री व स्वतंत्रता दिवस पर टाउन हाल में आयोजित देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रमों के सफलता पूर्वक संपन्न कराने पर सभी सदस्यों सहित सहयोगियों का विशेष आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरत सिंह रावत, संरक्षक रूपचंद गुरूजी, महामंत्री सौरभ सोनकर, अनुज तायल, बीएस नेगी, सुरेश गोयल, राजेंद्र शाह, बिजेंद्र पुंडीर, अनिल गोदियाल, प्रताप कंडारी, अथर्व सोनकर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *