पुलिस ने हत्यारे की निशानदेही पर  हत्या में प्रयुक्त रस्सी और ईंट की बरामद

उधमसिंहनगर,। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन भवन के पास छह दिन पहले मिले युवक के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने हत्या के आरोपी मृतक के करीबी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त रस्सी और ईंट भी बरामद कर ली गई है। पुलिस के अनुसार, 31 जुलाई को शिवनगर स्थित एक निर्माणाधीन मकान के पास अज्ञात युवक का शव मिला था। जांच के दौरान उसकी पहचान अनिल कुमार निवासी ठाकुर नगर, ट्रांजिट कैंप के रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने केवल पांच हजार रुपए के लिए अपने दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी और बाद में उसका शव निर्माणाधीन मकान के पास फेंक दिया गया था। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल रस्सी और ईंट का टुकड़ा भी बरामद कर लिया है। ऊधम सिंह नगर एसएसपी अजय गणपति ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की विस्तार से जानकारी दी।
इसके बाद ट्रांजिट कैंप पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ की। इसके अलावा तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान मृतक की पहचान ट्रांजिट कैंप निवासी अनिल कुमार पुत्र मुशाराम चंद के रूप में हुई।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में अनिल की मौत का कारण गला दबाकर सामने आया। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच को और तेज कर दिया। पुलिस की जांच आगे बढ़ी तो सामने आया कि अनिल ने अपने तीन साथियों के साथ आजादनगर ट्रांजिट कैम्प में शराब पी थी। शराब पीने के बाद दो साथी रोहित राजपूत और विजय चले थे। आखिर में अनिल और उसका करीबी दोस्त सुनील कुमार उर्फ इक्का ही बचे।
पुलिस के अनुसार सुनील कुमार बहाने से अनिल को शिवनगर इलाके में निर्माणाधीन मकान में ले गया, जहां फिर से उन्होंने शराब पी। आखिर में सुनील कुमार ने लकड़ी की फट्टी और ईट से अनिल पर हमला किया, जिससे अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। आखिर में सुनिल ने रस्सी से गला दबाकर अनिल की हत्या कर दी। पूछताछ और विवेचना में यह भी सामने आया कि आरोपी सुनील को संदेह था कि अनिल ने उसे पांच हजार रुपए चोरी किए है। इसी वजह से आरोपी सुनील ने अनिल की हत्या की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed