एनएच 707ए जेपी बैंड पर लगातार आ रहा मलबा, लोगों को उठानी पड़ रही परेशानी

मसूरी,। मसूरी देहरादून मार्ग पर एनएच 707 ए जेपी बैंड इस साल बारिश में सबसे अधिक प्रभावित रहा जहां पर हर बारिश में बड़ी मात्रा में मलवा आ जाता है व रोड बंद हो जाता है। इसी कड़ी में गत दिवस की तेज बारिश में फिर से जेपी बैंड के पास भारी मात्रा में मलवा आ गया जिसके कारण रोड आधे घंटे बंद रहा व एनएच की टीम ने मौके पर जेसीबी भेज कर तत्काल रोड खुलवाने की कार्रवाई की व आधे घंटे बाद यातायात सुचारू किया गया। इस दौरान रोड के दोनों किनारे वाहनों की लंबी कतारें लग गयी थी।
मसूरी देहरादून मार्ग पर जेपी बैंड बारिश में बार बार मलवा व पत्थरों के आने से बंद हो रहा है जबकि यहां पर न तो पहाड़ी दरकती है और न ही भूस्खलन होता है। यहां पर रोड बंद होने का कारण नाले खालों में अवैध रूप से डाला गया मलवा बारिश में बह कर रोड पर आ जाता है। व बार बार रोड बंद हो जाती है। गत रात्रि की बारिश से भी रोड पर मलवा आ गया जिसके कारण रोड बंद हो गया। एनएच के अधिशासी अभियंता विपुल सैनी ने बताया कि सूचना पर तत्काल मौके पर जेसीबी भेज दी गयी थी जिसने आधे घंटे में यातायात मलवा हटाकर सुचारू कर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थानों पर जहां बार बार समस्या आ रही है लगातार जेसीबी तैनात की जा रही है व लगातार निगरानी रखी जा रही है। मालूम हो कि पिक्चर पैलेस किंक्रेग रोड की ढलानों पर पूरे वर्ष अवैध रूप से निर्माण का मलवा डाला जाता है जिस पर समय समय पर संबंधित विभागों को जानकारी दी जाती है लेकिन उनकी लापरवाही के कारण मलवा नालों में जमा होता रहता है जो बरसात में मुसीबत बनकर सामने आता है। इस बरसात में एक नहीं कई बार जेपी बैंड मलवा आने के कारण बंद हो गया यहंा तकि कि लोनिवि की लेबर के मकानों में भी मलवा घुस गया था, जिसमें लेबरों के परिवार रहते थे गनीमत रही कि जानमाल की हानि नहीं हुई लेकिन उनक सारा सामान क्षतिग्रस्त हो गया था। लगातार बारिश होने के कारण यह समस्या परेशानी का कारण बन चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *