इनरव्हील क्लब ने प्रोजेक्ट जीवन धारा के तहत किडनी रोग के प्रति जागरूक किया

मसूरी,। इनरव्हील क्लब ने प्रोजेक्ट जीवन धारा के तहत किडनी की बीमारी के प्रति सदस्यों को जागरूक किया वहीं किडनी होने के कारण व सावधानियों पर डा. स्नेहा पंवार ने विस्तार से अवगत कराया।
इनरव्हील क्लब ने प्रोजेक्ट जीवन धारा के तहत लाइब्रेरी स्थित वरिष्ठ नागरिक समिति के सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें डा. स्नेहा पंवार ने मौजूद सदस्यों को किडनी रोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी व किडनी रोग के लक्षणों व बचाव के बारे में भी अवगत कराया। इस मौके पर मौजूद सदस्यों ने डा. स्नेहा पंवार से रोग के बारे में प्रश्न भी पूछे जिसका उन्होंने समाधान किया। डा. स्नेहा पंवार मसूरी की नेफ्रोलॉजिस्ट हैं, व उन्होंने किडनी की बीमारियों के कारणों और किडनी की समस्या से पीड़ित व्यक्ति के शरीर में होने वाले शारीरिक बदलावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने डायलिसिस के बारे में भी विस्तार से बताया। कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष किरन त्रिपाठी ने डा. स्नेहा पंवार का स्वागत किया व उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वहीं उन्होंने कार्यक्रम में आये सभी लोगों का आभार व्यक्त किया व कहा कि डा. स्नेहा पंवार ने जो जानकारी दी उसका लाभ सभी लेंगे व अन्य लोगों को भी रोग से बचने व कारणों के बारे में जानकारी देंगे। इस मौके पर हर्षदा वोहरा, रश्मि कर्णवाल, रीना माथुर, मनीषी संघल, अनीता जैन, एनके साहनी, साधना साहनी, मनोरंजन त्रिपाठी वरिष्ठ नागरिक, रोटेरियन व विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राएं मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed