यमुनोत्री हाईवे पर भारी भूस्खलन, रास्ता बंद

उत्तरकाशी,। रविवार तड़के पहाड़ी से हुए भूस्खलन के कारण यमुनोत्री हाईवे हनुमान चट्टी से आगे अवरुद्ध हो गया। सूचना मिलते ही राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) की टीम ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया है।इधर, स्याना चट्टी के पास भी भूस्खलन के चलते कुछ समय के लिए यमुनोत्री हाईवे पर यातायात बाधित रहा। हालांकि, एनएच की ओर से मलबा हटाने के बाद इस स्थान पर वाहनों की आवाजाही बहाल कर दी गई।
बता दें कि स्याना चट्टी क्षेत्र में भूस्खलन के कारण हाईवे बार-बार बंद होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे स्थानीय लोगों के साथ ही चारधाम यात्रा पर यमुनोत्री धाम आने वाले श्रद्धालुओं को घंटों तक परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोग हाईवे के संवेदनशील स्थलों पर स्थायी सुरक्षा उपाय किए जाने की मांग कर रहे हैं। राज्य में भूस्खलन समेत अन्य कारणों के चलते 34 मार्ग बंद हैं। सबसे अधिक मार्ग पिथौरागढ़ जिले बंद रहे। इस सीमांत जिले में दस ग्रामीण मार्ग बंद है। देहरादून और पौड़ी गढ़वाल में छह-छह, रुद्रप्रयाग दो, चमोली चार मार्ग बंद रहे। टिहरी में चार और नैनीताल में एक राज्य मार्ग और एम प्रमुख जिला मार्ग बंद रहा। बंद मार्गों को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *