पालिका के ठोस अपशिष्ट एमआरएफ सेंटर में लगी आग

मसूरी,। नगर पालिका परिषद, के टिहरी बाई पास स्थित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के अंतर्गत एम.आर.एफ. सेंटर का संचालन किया जा रहा है, जहां पुनर्चक्रण योग्य सामग्री का पृथक्करण एवं भंडारण किया जाता है। लेकिन गत रात्रि को किसी आसामाजिक तत्व ने आग लगा दी जिसके कारण नगर पालिका को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने बताय कि गत रात्रि को टिहरी बाईपास रोड स्थित एम.आर.एफ. सेंटर में संग्रहीत पुनर्चक्रण योग्य सामग्री के भंडारण स्थल पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जानबूझकर आग लगा दी गई, जिसके कारण वहां रखी सामग्री जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि यहां पर आग एमआरएफ सेंटर के पुनर्चक्रण वाली सामग्री पर लगी। लेकिन कुछ लोग इस पर भ्रमित कर रहे हैं कि कूडे के ढेर में आग लगी। आग लगने की सूचना अग्नि शमन विभाग को दी गयी व उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया था। इस संबंध में नगर पालिका परिषद, मसूरी स्पष्ट करना चाहती है कि यह घटना कूड़े के ढेर में आग लगने की नहीं, बल्कि एम.आर.एफ. सेंटर में संग्रहित पुनर्चक्रण योग्य सामग्री में लगाई गई आग की घटना है। घटना के संबंध में संबंधित फर्म नोवेस्ट एनवायरमेंट सोल्यूशन एलएलपी ने कोतवाली में अज्ञात लोगों के आग लगाये जोन पर प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। पुलिस विभाग द्वारा मामले का संज्ञान लेते हुए जांच प्रारंभ कर दी गई है तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *