वाइन शॉप में लगी भीषण आग,  करोड़ों के नुकसान का अनुमान

हल्द्वानी,। शहर के तिकोनिया चैराहे पर स्थित एक वाइन शॉप में भीषण आग लग गयी। इस अग्निकांड में करोड़ों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग की लपटें इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी दुकान व ऊपरी मंजिल में स्थित गोदाम उसकी चपेट में आ गया। आग की लपटें और धुआं देखकर सड़क से गुजर रहे एक व्यक्ति ने रात दो बजे दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची दमकल विभाग की टीम ने सुबह साढ़े चार बजे तक आग पर काबू पाया गया। पुलिस के अनुसार मल्ला गोरखपुर निवासी राजेंद्र पाल की तिकोनिया में वाइन शॉप है। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट के चलते देर रात करीब दो बजे अचानक दुकान में आग लग गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *