विधायक प्रतापनगर को कार्यक्रम संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पौड़ी में आयोजित पूर्व सैनिक, अर्द्ध सैनिक संवाद कार्यक्रम हेतु विक्रम सिंह नेगी, विधायक प्रतापनगर को कार्यक्रम संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डाॅ0 प्रतिमा सिंह ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आगमन पर 4 जून को प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पौड़ी में आयोजित पूर्व सैनिक, अर्द्ध सैनिक संवाद कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु विधायक प्रतापनगर विक्रम सिंह नेगी को कार्यक्रम संयोजक का दायित्व सौंपा गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा विक्रम सिंह नेगी से अपेक्षा की गई है कि वे पार्टी के सीाी वरिष्ठ नेतागणों एवं पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए पूर्व सैनिक, अर्द्ध सैनिक संवाद कार्यक्रम का सफलता पूर्वक आयोजन करवाना सुनिश्चित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *