सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने से सर्राफा कारोबार में गिरावट

हरिद्वार,। केंद्र सरकार के सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाकर 6 से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया है। जिससे ज्वैलर्स कारोबार में गिरावट देखी जाने लगी है। हरिद्वार के ज्वालापुर, कनखल और दूसरे इलाकों के सराफा बाजार में भी इसका असर साफ दिखाई दिया। लोग बहुत सीमित संख्या में ज्वैलरी खरीदने के लिए सुनारों की दुकानों पर पहुंच रहे हैं। जिससे सर्राफा कारोबारियों में  निराशा का माहोल है। वहीं जिन लोगों को शादियों के लिए ज्वैलरी  खरीदना है, उनके बीच भी असमंजस बना हुआ है।
ज्वैलरी कारोबारियों के अनुसार प्रधानमंत्री की सोना ना खरीदने की अपील के बाद कारोबार मंदा पड़ा है। ऐसे में सिर्फ ज्वैलरी कारोबार ही नहीं बल्कि इससे जुड़े तमाम कारीगर और कर्मचारियों के परिवार के सामने आर्थिक संकट आ सकता है। ज्वैलर्स एसोसिएशन पंचपुरी हरिद्वार के उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल ने बताया कि पिछले एक साल में सोना दोगने दामों पर पहुंच गया है। इससे पहले से ही कारोबार यदि ऐसा ही चलता रहा तो दुकानों में काम करने वाले कर्मचारियों के वेतन तक देने में दिक्कत आएगी। इससे कारीगर भी प्रभावित होंगे। ज्वैलरी के कारोबार से जुड़े लोगों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ऐसी स्थिति में सरकार को राहत देने पर विचार करना चाहिए। अब पीएम मोदी के बयान के बाद कारोबार में और ज्यादा गिरावट आ गई है। ज्वैलर्स के सामने आर्थिक संकट गहराने लगा है। पिछले कई दिनों से सोने के दामों और पीएम मोदी के बयान को लेकर ज्वैलर्स असमंजस की स्थिति में हैं। हरिद्वार में कारोबार प्रभावित हुआ तो, ज्वैलर्स एसोसिएशन से जुड़े कारोबारियों ने धरना प्रदर्शन भी किया था और सरकार से राहत देने की मांग की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *