दून की प्रसिद्ध फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. मेघा आर्या को किया गया सम्मानित
देहरादून,। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की प्रसिद्ध फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. मेघा आर्या को देशभर की 100 आइकॉनिक महिलाओं में शामिल किए जाने पर सम्मानित किया गया। 9 मई को नई दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित भव्य समारोह में अभिनेत्री रितु शिवपुरी एवं ऑर्गेनाइजिंग डायरेक्टर तबस्सुम हक द्वारा उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। डॉ. मेघा को ऑटिज्म जागरूकता और विशेष बच्चों के लिए किए गए सराहनीय कार्यों के लिए यह राष्ट्रीय सम्मान मिला।
एक ऑटिस्टिक बच्चे की माँ होने के नाते डॉ. मेघा आर्या ने अपने व्यक्तिगत अनुभवों को समाजसेवा का माध्यम बनाते हुए अनेक अभिभावकों और शिक्षकों को विशेष बच्चों की देखभाल, प्रशिक्षण और उपचार के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कई परिवारों को मार्गदर्शन देकर बच्चों के विकास और बेहतर जीवन की दिशा में प्रेरित किया। उनके इस समर्पण, सेवा और जागरूकता अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह पहचान पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है।
