नेस्ले इंडिया ने एक दशक में सबसे मजबूत तिमाही वृद्धि दर्ज की

देहरादून,। नेस्ले इंडिया के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने आज 31 मार्च 2026 को समाप्त चौथी तिमाही और आर्थिक वर्ष के लिए आर्थिक परिणामों को मंजूरी दी। स्टैंडअलोन परिणामों का विवरण नीचे दिया गया हैः स्टैंडअलोन परिणामों पर टिप्पणी करते हुए, नेस्ले इंडिया के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष तिवारी ने कहा, “मुझे यह साझा करते हुए खुशी हो रही है कि इस तिमाही में नेस्ले इंडिया ने उच्च डबल-डिजिट वृद्धि दर्ज की और 6,445 करोड़ रुपये के साथ अपनी अब तक की सबसे अधिक घरेलू बिक्री हासिल की। यह प्रदर्शन डबल-डिजिट वॉल्यूम ग्रोथ से संभव हुआ, जिसे विज्ञापन खर्च में 50 प्रतिशत से अधिक वृद्धि का समर्थन मिला, और इसके साथ ही 26.3 प्रतिशत का स्वस्थ ईबीआईटीए मार्जिन भी बनाए रखा गया।
तिमाही के दौरान कुल बिक्री और घरेलू बिक्री में क्रमशः 23.4 प्रतिशत और 23.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। उत्साहजनक रूप से, इस प्रदर्शन में सभी उत्पाद समूहों का योगदान रहा। चुनौतीपूर्ण बाहरी परिस्थितियों के बीच उपभोक्ताओं की सेवा जारी रखते हुए, मैं हमारी टीम के सहयोगियों के निरंतर सहयोग और साझा उद्देश्य के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ। पैठ बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों पर ध्यान, साथ ही संसाधनों के अनुशासित उपयोग और मजबूत निष्पादन ने इस वृद्धि को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 1 मार्च 2026 को समाप्त आर्थिक वर्ष के दौरान, हमने बुनियादी बातों पर अपना ध्यान बनाए रखा और मजबूती के साथ एक्सेक्यूट किया, जिसके परिणामस्वरूप डबल-डिजिट, वॉल्यूम-आधारित वृद्धि और मजबूत बाजार हिस्सेदारी में बढ़ोतरी हासिल हुई। पिछले पांच वर्षों में, हमारे प्रमुख ब्रांड मैगी नूडल्स ने बाजार में अपनी नेतृत्व स्थिति को लगातार बनाए रखा है, जबकि किटकैट और नेस्केफे ने अपनी बाजार हिस्सेदारी में तेज़ी से वृद्धि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *