सेवानिवृत्ति पर प्रभारी निदेशक बेसिक को दी भावपूर्ण विदाई
देहरादून,। प्रभारी निदेशक बेसिक शिक्षा, संस्कृत शिक्षा एवं अपर निदेशक माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा गढ़वाल मण्डल कंचन देवराडी को अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर विभागीय की ओर से विदाई समारोह का आयोजन कर भावपूर्ण विदाई दी। प्राथमिक शिक्षा निदेशालय में आयोजित विदाई समारोह में विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने स्वयं पहुंचकर उन्हें शॉल एवं बुके देकर सम्मानित किया। साथ ही डॉ. रावत ने उनके द्वारा विभाग को दिये गये योगदान की जमकर प्रसंशा की और उन्हें स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दी। इसके अलावा विभागीय सचिव रविनाथ रमन ने उनके कार्यशैली व विभाग के प्रति उनके समर्पण को सराहा। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके साथ रहते हुये अपनी-अपनी स्मृतियां साझा की। इस अवसर पर उनके पति, पुत्र एवं पुत्रवधू भी उपस्थित रहे।
