नरेन्द्रनगर महाविद्यालय में देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत उद्यमिता ओरिएंटेशन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
नरेन्द्रनगर,। उद्यमिता एवं नवाचार की संस्कृति विकसित करने के उद्देश्य से राजकीय महाविद्यालय नरेन्द्रनगर में बुधवार दि0- 29 अप्रैल 2026 को देवभूमि उद्यमिता योजना के अन्तर्गत एक दिवसीय उद्यमिता ओरिएंटेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 प्रणिता नन्द नोडल डा0 संजय महर एवं भारतीय उद्यमिता संस्थान अहमदाबाद के प्रोजेक्टर आफिसर एवं मुख्य वक्ता दिग्विजय सजवाण द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। र्कायक्रम का उद्येश्य छात्र-छात्रओं को उद्यमिता, स्टार्ट-अप, नवाचार, व्यावसायिक आइड़िया पर काम करने व स्वरोजगार के प्रति प्रेरित और जागरूक करने के साथ ही आत्मनिर्भर बनने का संबल प्रदान करना था।इस अवसर पर प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड सरकार द्वारा देवभूमि उद्यमिता योजना के माध्यम से उद्यमिता एवं स्व-रोजगार की भावना को विकसित करने एवं उत्तराखण्ड के हर्बल उत्पाद, बुरांश, माल्टा एवं औषधिय जड़ी-बूटियों के माध्यम से स्व-रोजगार के साथ ही अपना उद्यम स्थापित करने की संभावनायें बढ़ रही हैं और आज के दौर में नेचुरल प्रोडक्ट्स की मांग भी तेजी से बढ़ रही है जिसके माध्यम से स्वयं का उद्यम स्थापित कर छात्र-छात्रायें आजीविका के संसाधन कमा सकते है। प्राचार्य ने कहा कि विकसित भारत एवं न्यू इंडिया विजन को विकसित करने के उद्देश्य से युवाओं में उद्यमशीलता एवं स्वालंबन का भाव होना आवश्यक है। मुख्य वक्ता उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद दिग्विजय सजवाण ने कहा कि उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के माध्यम से छात्रों के आइडियाज एवं उत्तराखण्ड आधारित उत्पाद को मार्केट विस्तार एवं वित्तीय सहायता हेतु ई0डी0आई0 अहमदाबाद मदद करेगा। उन्होंने कहा कि सीड फंडिंग हेतु ब्राण्ड वैल्यू आवश्यक है तभी उत्पाद एवं सेवाओं की मार्केटिंग सुदृढ़ तरीक से हो सकती है।
देवभूमि उद्यमिता केन्द्र के नोडल डॉ0 संजय महर ने बताया कि छात्र-छात्राओं को स्टार्ट-अप के लिए आइडिया क्रिएशन होना स्पष्ट जरूरी है। उन्होंने कहा कि किसी भी स्टार्ट-अप के लिए नवाचार, नवोन्मेष एवं उद्यमिता हेतु सृजनशीलता आवश्यक है तभी चुनौतियों के बीच जोखिम प्रबन्धन के माध्यम से उद्यमिता में सफलता हासिल की जा सकती है जिस हेतु इस कार्यशाला के माध्यम से छात्र-छात्राओं में उद्यमिता की भावना विकसित कर उनके हुनर को तलाशा जा रहा है। आइडियाज से आय तक, क्रिएटिव से कमाने तक, परफॉरमेंस से पहचान तक, उन्नयन से उद्योग तक, नवाचार से नवोन्मेश तक, युवा जोश से युवा उद्यमी बनने के सफर तक, रोजगार के रोडमैप से उद्यमिता के सफर की नई उड़ान तक, कौशल विकास से विकसित भारत की कल्पना तक, वोकल फॉर लोकल के सपने से वैश्विक बाजार तक और स्टार्ट-अप से स्टैंड-अप तक की दुनिया को जानते हुए सामर्थ्य से सशक्तीकरण एवं स्वावलम्बन तक की इस यात्रा के साक्षी बनें, का संदेश भी डॉ0 संजयमहर द्वाराछात्र-छात्राओं को दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान पर्यटन, होमस्टे, इकोटूरिज्म, औषधीय पुष्प, हर्बल शैम्पू, आई0टी0 में नवोन्मेष, उद्यम एवं वित्तीय प्रबन्धन के साथ ही उद्योग स्थापना की प्रक्रिया, उद्यमशीलता के गुण, सफल उद्यमी बनने के टिप्स, विपणन कौशल, उत्पाद गुणवत्ता, बाजार सर्वेक्षण, व्यवसाय विस्तार पर भी छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया गया। साथ ही स्टार्टअप एवं कौशल विकास पर भी जोर दिया गया एवं छात्र-छात्राओं द्वारा अपने आइडिया का भी प्रस्तुतिकरण दिया गया। मौके पर डॉ0 उमेश मैठाणी, डॉ0 राजपाल, डॉ0 सुशील, नताशा, सुधा रानी, डॉ0 सृचना सचदेवा, डॉ0 हिमांशु, डॉ0 आराधना, डॉ0 विजय प्रकाश, डॉ0 विक्रम, जितेंन्द्र नौटियाल, शिशुपाल, अजय, विशाल त्यागी, छात्र संघ अध्यक्ष राहुल, आशु सहित विभिन्न संकायों के 50 से अधिक छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।
