70 से अधिक लोगों ने उठाया स्वास्थ्य शिविर का लाभ

मसूरी,। गोल्डन लायनेस क्लब मसूरी हिल्स ने खेतवाला चामासारी में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के सीएमओ के सहयोग से आयुर्वेदिक एवं एलोपैथिक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जिसमें ग्रामीण रोगियों का परीक्षण किया गया।
गोल्डन लायनेस क्लब मसूरी हिल्स के तत्वाधान में खेतवाला चामासारी में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में आयुर्वेदिक व एलोपैथिक चिकित्साकों ने ग्रामीणों के स्वासथ्य का परीक्षण किया गया व निःशुल्क दवा वितरित की गयी। शिविर में 70 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्ष व गोल्डन लायनेस क्लब मसूरी हिल्स की अध्यक्ष अनुपम हांडा एवं उनकी टीम में ग्राम प्रधान विक्रम रावत व चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अनुपम हांडा, सचिव अंबुज अग्रवाल, ममता भाटिया, विनीता, इला आदि लायनेस सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *