कांग्रेस अनुसूचित विभाग के महासचिव को पार्टी से निष्कासित किया

देहरादून,। उत्तराखंड प्रदेश अनुसूचित विभाग की प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल ने अपने विभाग के महासचिव सोनू गहलोत को तत्काल प्रभाव से पद एवं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने अपने बयान में कहा कि संबंधित पदाधिकारी द्वारा लगातार पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहते हुए कांग्रेस पार्टी के खिलाफ बयानबाजी की जा रही थी, जो संगठन की मर्यादा और अनुशासन के विरुद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी अनुशासन सर्वोपरि है और किसी भी पदाधिकारी या कार्यकर्ता द्वारा संगठन के खिलाफ कार्य करना कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी कारण उक्त व्यक्ति को पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे पार्टी की नीतियों और अनुशासन का पालन करें तथा संगठन को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *