भीम पेमेंट्स ऐप ने एमएस धोनी को बनाया ब्रांड एंबेसडर

देहरादून,। एनपीसीआई भीम सर्विसेज लिमिटेड (एनबीएसएल) ने आज विश्व कप विजेता और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भीम पेमेंट्स ऐप , “भारत का अपना पेमेंट्स ऐप” का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करने की घोषणा की। यह साझेदारी दो ऐसे नामों को एक साथ लाती है जो भरोसे, निरंतरता और विश्वसनीयता के प्रतीक हैंकृऐसे मूल्य जो पीढ़ियों और भौगोलिक सीमाओं से परे लोगों से जुड़ते हैं।
जैसे-जैसे भीम भारत की डिजिटल पेमेंट्स यात्रा को सक्षम करते हुए अपने एक दशक के करीब पहुंच रहा है, यह सहयोग उसके अगले विकास चरण की दिशा में एक रणनीतिक कदम है, जो स्केल, समावेशन और दीर्घकालिक यूज़र विश्वास पर केंद्रित है।
यह साझेदारी मूल्यों और यात्रा के स्वाभाविक मेल को दर्शाती है। भीम पेमेंट्स ऐप, नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर पर आधारित सुरक्षित डिजिटल भुगतान उपलब्ध कराता है, जबकि महेंद्र सिंह धोनी अपने शांत स्वभाव, अनुशासन और दबाव में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। दोनों ने मजबूत आधार से आगे बढ़कर पूरे भारत की सेवा की हैकृधोनी ने एक छोटे शहर से उठकर राष्ट्रीय नेतृत्व तक का सफर तय किया, जबकि भीम एक अग्रणी पेमेंट्स इंटरफेस से विकसित होकर पूरे देश में इस्तेमाल किए जाने वाले प्लेटफॉर्म के रूप में उभरा है। इसलिए यह साझेदारी दोनों की पहचान का स्वाभाविक विस्तार है।
इस विकास पर बात करते हुए एनबीएसएल की एमडी और सीईओ ललिता नटराज ने कहा, भारत में डिजिटल भुगतान तेजी से बढ़ रहे हैं और अब विकास का अगला चरण यूज़र की पसंद को मजबूत करने और उनके विश्वास को और गहरा करने पर केंद्रित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *