अल्ट्रा ब्राइट डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ

देहरादून,। भारतीय युवाओं के सबसे पसंदीदा स्मार्टफोन ब्रांड, रियलमी ने आज अपनी सी-सीरीज़ में रियलमी सी83 5जी का लॉन्च किया, जो लंबी बैटरी लाईफ, अल्ट्रा-स्मूथ विज़्युअल और भरोसेमंद 5जी परफॉर्मेंस प्रदान करने के लिए बनाया गया है। यह स्मार्टफोन उन यूज़र्स के लिए है, जो एंड्योरेंस के साथ विश्वसनीयता पसंद करते हैं। इसलिए रियलमी सी83 5जी में सेगमेंट की सबसे शक्तिशाली 7000 एम.एम.एच बैटरी के साथ 144 हर्ट्ज़ का डिस्प्ले दिया गया है, जो 4 साल तक स्मूथ परफॉर्मेंस प्रदान करेगा।
मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 के साथ शक्तिशाली 6 एन.एम 5जी परफॉर्मेंस रियलमी सी83 5जी में मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया गया है, जो एडवांस्ड 6 एनएम प्रोसेस द्वारा निर्मित है। इस ऑक्टाकोर सीपीयू में 2Û कॉर्टेक्स ए76 कोर हैं, जो 2.4 गीगाहर्ट्ज़ की क्लॉक स्पीड पर काम करती हैं। स्मूथ मल्टीटास्किंग, स्थिर गेमिंग और प्रभावशाली 5जी कनेक्टिविटी के लिए इसमें छः एफिशियंसी कोर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *