पीएनबी मेटलाइफ ने शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक के साथ की साझेदारी

देहरादून,। देश की जानी-मानी जीवन बीमा कंपनियों में से एक, पीएनबी मेटलाइफ इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (पीएनबी मेटलाइफ) ने शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक के साथ एक महत्वपूर्ण साझेदारी का ऐलान किया है। इस साझेदारी का उद्देश्य अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक बीमा की सुविधा पहुँचाना है। इस करार के जरिए शिवालिक बैंक के करीब 10 लाख मौजूदा और संभावित ग्राहकों को पीएनबी मेटलाइफ के सेविंग्स, प्रोटेक्शन और रिटायरमेंट से जुड़े जीवन बीमा प्लान्स का लाभ मिलेगा।
शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक के पास 11 राज्यों में 79 शाखाओं और 136 विशेष बिज़नेस करस्पॉन्डेंट (बीसी) आउटलेट्स का मजबूत नेटवर्क है। यह साझेदारी पीएनबी मेटलाइफ की उस कोशिश को और मजबूती देती है, जिसके तहत कंपनी देश के उन क्षेत्रों तक पकड़ बना रही है, जहाँ आज भी बीमा सेवाएँ सीमित हैं। पीएनबी मेटलाइफ के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ समीर बंसल ने कहा, हमें शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक के साथ जुड़कर बेहद खुशी हो रही है। इस साझेदारी के जरिए हम भारत के ग्रामीण और कम सुविधा वाले क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा परिवारों को जीवन बीमा की सुरक्षा पदे सकेंगे। अब तक जहाँ उपलब्धता, पहुँच और खर्च बीमा की राह में बाधा रहे हैं, वहीं पीएनबी मेटलाइफ और शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक मिलकर लोगों को सुरक्षित और भरोसेमंद भविष्य की दिशा में आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *