सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन पटना में 13 दिसम्बर से

देहरादून,। अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन पटना में 13 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक किया जा रहा है। जानकारी देते हुए टीम मैनेजर, अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025-26 जीवन सिंह बिष्ट ने बताया कि केन्द्रीय सिविल सेवा सास्कृतिक एवं क्रीडा बोर्ड, पेंशन कार्मिक मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में दिनाक 13 दिसम्बर से 15 दिसम्बर, 2025 तक अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन पटना (बिहार) में किया जा रहा है। जिसमें देश भर के सभी राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों की टीम प्रतिभाग करेंगी। उन्होंने बताया उत्तराखण्ड की 47 सदस्यीय एथलेटिक्स टीम बुद्धवार (10.12.2025) को पटना (बिहार) के लिए रवाना हांेगी। जिसमे प्रदेश के विभिन्न विभागों की 20 महिला एवं 27 पुरुष प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया सचिवालय से पूर्व मेडल प्राप्त प्रतिभागी ललित चन्द्र जोशी, राजेन्द्र प्रसाद जोशी, कोच रीना शाही के अलावा प्रदेश के शिक्षा, वन, खेल युवा कल्याण, जिला सहकारिता, जल संस्थान, राज्य कर, उद्यान, प्राथमिक शिक्षा आदि विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।
—————————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *